IMG-20261018-WA0039
Share

इन्द्रजीत सिंह मौर्य की रिपोर्ट

चुनाव प्रशिक्षण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, सीडीओ

स्नातक/शिक्षक निर्वाचन(एमएलसी) चुनाव का प्रशिक्षण

जौनपुर मुख्य विकास अधिकारी डा नरेन्द्र बहादुर सिंह ने जिले में कार्यभार ग्रहण करते ही सभी विभागों की व्यापक समीक्षा शुरू कर दिया है। रविवार को अवकाश के दिन उन्होंने कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में स्नातक/शिक्षक निर्वाचन(एम0एल0सी0) में लगे कार्मिक/अधिकारी यथा जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं माइक्रो आब्जर्वर को निर्वाचन सम्पन्न कराने से सम्बन्धित व्यापक दिशा निर्देश दिया ।
इसके अलावा चुनाव प्रक्रिया को बेहद ही गंभीरता से लेने के लिए उन्होंने कड़े निर्देश भी जारी किया।
मुख्य विकास अधिकारी डॉ नरेंद्र कुमार सिंह ने प्रशिक्षण में लगे सभी अधिकारियों , कर्मचारियों को उनकी जिम्मेदारियां से अवगत कराते हुए कहा कि चुनावी प्रशिक्षण को बेहद ही गंभीरता से लेते हुए इसे खूब समझने की जरूरत है । इसमें तनिक भी लापरवाही ठीक नहीं।
जिले के नए मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद के सभी 21 विकासखंड में बनने वाले मतदान केंद्र व उससे जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में भी विभागीय अधिकारियों से जानकारी ली।
नवागत मुख्य विकास अधिकारी डासिंह से जनपद वासियों को काफी अपेक्षाएं हैं अब देखना यह है कि आप जौनपुर की जनता की अपेक्षाओं पर कहां तक खरे उतर पाते हैं ।