IMG-20261018-WA0030
Share

नए जीवन की शुरुआत के लिए पुलिस ने दिया हौसला

मिशन शक्ति तहत पति-पत्नी के बीच कराया समझौता

खेतासराय, जौनपुर। मिशन शक्ति अभियान के तहत पति-पत्नी के बीच चल रहे आपसी विवाद में सुलह समझौता कराते वे दोनों को हंसी खुशी के साथ रहने के लिए समझौता कराया गया।
महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के क्रम में शासन द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खेतासराय थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह के निर्देशन में खेतासराय थाने के उपनिरीक्षक रविंद्र नाथ तिवारी, उप निरीक्षक लल्लू सिंह की टीम ने पति मोहम्मद नाजिम निवासी ग्राम गुरैनी और उनकी पत्नी आफरीन बानो के बीच चल रहे बड़े विवाद को मिल बैठकर काउंसलिंग के माध्यम से सुलह समझौता कराया।
दरअसल इस परिवार के पास छोटा बच्चा भी है। छोटी-छोटी बातों को लेकर इन दोनों लोगों में इतना तनाव था कि वह एक दूसरे के खिलाफ खेतासराय थाने में पहुंच गए। इस पूरे मामले को बेहद ही गंभीरता से लेते हुए थाने के उपनिरीक्षक रविंद्र नाथ तिवारी , लल्लू सिंह की टीम ने दोनों लोगों को समझा बुझा कर एक नए जीवन शुरू करने की लिए प्रेरणा दी।
मौजूद पुलिस अधिकारियों ने पति और पत्नी को एक साथ सुखद जीवन व्यतीत करने के लिए हौसला दिया ।
इस सराहनीय पहल में खेतासना थाने की महिला कांस्टेबल पूजा, सोनी, अंशिका साहनी, प्रीति यादव मुख्य रही।