मोमबत्ती से लगी आग से 20 हजार नगदी सहित लाखों का सामान जलकर राख

IMG-20241113-WA0026
Share

मोमबत्ती से लगी आग से 20 हजार नगदी सहित लाखों का सामान जलकर राख
जफराबाद।क्षेत्र के तरकुल्लापुर गांव में मंगलवार की रात को मोमबत्ती से लगी आग से 20 हजार नगदी सहित लाखों रुपये का गहना व सामान जल गया।
ऊक्त गांव निवासी बृजलाल राजभर के घर एकादशी के त्यौहार पर पूजा पाठ हुआ।उसके बाद घर मे जगह जगह मोमबत्तियां जलाकर रोशनी की गयी।कमरे में एक मोमबत्ती रखी गयी थी।उस मोमबत्ती से वहां रखे बांस की दौरी में आग लग गयी।लोग कमरे के बाहर मोमबत्ती जलाने में लगे थे।उनका ध्यान उस तरफ नही था।अचानक आग ने विकराल रूप धर लिया।देखते देखते कमरे में रखे प्लास्टिक के खाद्यन्न भरे प्लास्टिक के ड्रम,पेटी,कपड़े जलने लगे।वहां का धुआं इतना प्रदूषित था कि परिवार के लोग अंदर नही जा सके।आग से तीन लाख से ऊपर के गहने,2ओ हजार नगद,गेंहू,चावल,सरसो कपड़े आदि जल गए।किसी प्रकार गांव के लोगो की मदद से आग को बुझाया गया।