किशन चौहान की करंट लगने से हुई की मौत

150x150-LOGO-copy
Share

किशन चौहान की करंट लगने से हुई की मौत
जफराबाद।क्षेत्र के टकटकपुर गांव निवासी किशन चौहान 18 वर्ष की सोमवार को लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र के केशवपुर चौकी के पास स्थित एक मकान में मौत हो गयी थी।पोस्टमार्टम रिपोर्ट में करंट लगने से मौत होने की पुष्टि हुई।
किशन अपने वाराणसी के सिंधौरा क्षेत्र खरकपुर स्थित अपनी ननिहाल के एक परिचित युवक सन्दीप पाल के साथ लखनऊ रोजी रोटी कमाने के लिए गया था।जिस मकान में काम करना था वही पर किशन बिजली की चपेट में आ गया।जिससे उसकी मौत हो गयी थी।घटना के बाद किशन चौहान के बॉडी को ननिहाल के ही दोनो युवक घर ले आये।जहा पर परिवार के लोगों के कहने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाया।थानाप्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपार्ट में युवक की मौत करंट लगने से ही बताया गया है।