October 18, 2024

राजकीय शिक्षक संघ जौनपुर के जिलाअध्यक्ष विनय कुमार यादव और मंत्री सुनील कुमार बनाए गए

Share

राजकीय शिक्षक संघ जौनपुर के जिलाअध्यक्ष विनय कुमार यादव और मंत्री सुनील कुमार बनाए गए।
जौनपुर।राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश के प्रांतीय कार्यकारिणी द्वारा एवम प्रांतीय अध्यक्ष के अनुमोदन से जनपद जौनपुर के जनपदीय कार्यकारिणी का निम्नवत मनोनयन किया गया।विनय कुमार यादव को जिला अध्यक्ष ,पंकज यादव कोषाध्यक्ष,सुनील कुमार को जिला मंत्री,रवीश पटेल उपाध्यक्ष, मनोज कुमार उपाध्यक्ष ,रितु चौबे उपाध्यक्ष,सुनील कुमार विश्वकर्मा जिला संगठन मंत्री,दिनेश चंद्रा संस्कृति मंत्री,सरिता विमल संगठन मंत्री,पवन कुमार गुप्ता विधि मंत्री,अनिता रत्ना संस्कृति मंत्री,संतोष विश्वकर्मा को जिला संरक्षक मनोनित किया गया। प्रांतीय अध्यक्ष सुनील कुमार भड़ाना ने संगठन के कार्यों में अवरोध को दूर कर संगठन के कार्यों को गति प्रदान करने एवम संगठन हित में योग्य एवम कर्तव्यनिष्ठ शिक्षकों को राजकीय शिक्षक संघ जौनपुर का पदाधिकारी बनाए जाने की आधिकारिक घोषणा प्रेस विज्ञप्ति जारी किया।

About Author