October 19, 2024

खलसहा गांव के वर्तमान ग्राम प्रधान तथा पूर्व प्रधान के घर एक ही रात भीषण चोरी।

Share

खलसहा गांव के वर्तमान ग्राम प्रधान तथा पूर्व प्रधान के घर एक ही रात भीषण चोरी।

जौनपुर

गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के खलसहा गांव में वर्तमान ग्राम प्रधान तथा पूर्व प्रधान के घर एक ही रात छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। बाहर हाल में सोए परिवार को छत के रास्ते घुसे चोरों ने आंगन का दरवाजा बंद कर लाक कर दिया तथा अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे कीमती जेवर चुरा ले गए।
पूर्व प्रधान ओम प्रकाश यादव के घर छत के रास्ते घुसे चोरों ने नवविवाहिता बहू की अलमारी का लाकर तोड़कर उसने रखे दो सोने का हार, एक सोने की चेन, एक सोने का मांग टीका, दो सोने की अंगूठी, एक सोने का मंगलसूत्र, चांदी की करधन चुरा ले गए। जाते-जाते सामानों से भरा बक्सा भी उठा ले गए जो की घर से बाहर 500 मीटर दूर खेत में फेंका मिला। चोरी गए आभूषणों की अनुमानित कीमत लगभग 6 लाख तक बताई गई। जबकि इसी गांव के वर्तमान ग्राम प्रधान अशोक यादव के घर दो कमरों में ताला तोड़कर घुसे चोरों ने गोदरेज अलमारी का ताला कर तोड़कर उसमें रखी दो सोने की चेन, तीन सोने की अंगूठी, एक सोने का कनफूल, चार सोने का कंगन उठा ले गए। जिसकी कीमत लगभग 5 लाख बताई जा रही है। घटना की जानकारी मंगलवार की सुबह होने पर गौराबादशाहपुर थाने के एस एस आई रमाशंकर पांडेय व उप निरीक्षक राम लाल ने मौके पर पहुंचकर देर तक घटना की जांच पड़ताल की।

About Author