पुलिस को नही लगा अब तक अजय के हत्यारों का सुराग

HIGHLIGHTS
  • पुलिस को नही लगा अब तक अजय के हत्यारों का सुरागजफराबाद।क्षेत्र के गद्दीपुर गांव में शनिवार की देर रात
  • को 30 वर्षीय कोचिंग संचालक अजय मौर्य की गोली मारकर हत्या कर दी गयी।जिसमे मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात
  • के ऊपर मुकदमा दर्ज हुआ था।घटना के बाद से ही गांव ही नही पूरे क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।ज्ञात
  • हो अजय कुमार मौर्या घर से कुछ दूर स्थित
Share

पुलिस को नही लगा अब तक अजय के हत्यारों का सुराग
जफराबाद।क्षेत्र के गद्दीपुर गांव में शनिवार की देर रात को 30 वर्षीय कोचिंग संचालक अजय मौर्य की गोली मारकर हत्या कर दी गयी।जिसमे मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात के ऊपर मुकदमा दर्ज हुआ था।घटना के बाद से ही गांव ही नही पूरे क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।
ज्ञात हो अजय कुमार मौर्या घर से कुछ दूर स्थित एक इंटर कालेज के पास अरिशा नाम से कोचिंग क्लास चलाता था।कोचिंग में एक से इंटर तक के छात्र पढ़ते हैं।कोचिंग में कई शिक्षक और पढ़ाते है। घटना की रात कोचिंग सेंटर में अकेले सोया हुआ था। घटना के बाद परिवार के लोगों ने किसी पर संदेह व्यक्त नही किया।अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दिया।अज्ञात के खिलाफ तहरीर मिलने के बाद घटना का खुलासा करने की चुनौती बन गई।घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ अभी कुछ भी हाथ नहीं लगा। घटना के दिन सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता ने बताया था चार टीम में गठित कर दी गई जल्दी मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। पुलिस की टीमें लगातार घटना के अनावरण को लेकर प्रयासरत है। लेकिन उनके हाथ अभी कुछ लगता हुआ प्रतीक नहीं हो रहा है।हालांकि की कुछ लोग पूछताछ के लिए उठाए गए है।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
C Bharat
C Bharat
CBHARAT.COM के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें