कपड़े की दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग से लाखों का सामान जलकर हुआ राख

IMG-20230815-WA0053
Share

कपड़े की दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग से लाखों का सामान जलकर हुआ राख

जौनपुर

स्थानीय चौकी क्षेत्र के मुफ्तीगंज बाजार के मध्य में स्थित जे पी वस्त्रालय की दूसरे तल पर दिवाली की मध्य रात शार्ट सर्किट से लगी आग से रखे कपड़े फर्नीचर आदि जलकर राख हो गया।जानकारी के अनुसार दुकान से नि कलते धुंये को देख पड़ोसियों ने फोन से दुकान स्वामी जगदीश प्रसाद विश्वकर्मा को बताया। कि ऊपर से धुंआ निकल रहा है बाजार के युवाओं ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक लाखो रुपए की कीमत के कपड़े और फर्नीचर जलकर खाक हो गया।स्थानीय लोगो के अनुसार समय रहते अगर आग पर काबू नही पाया जाता तो प्रथम तल पर स्थित शो रूम को भी आग अपनी चपेट में ले लेती तो काफी नुकसान होता।दुकान स्वामी जगदीश प्रसाद विश्वकर्मा स्वजनों संग उसी बिल्डिंग में रहते भी है।