धर्मापुर के इफको बाजार में हुआ सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम

IMG-20211121-WA0068
Share

68 वें अखिल भारतीय सहकारिता सप्ताह के अंतर्गत आयोजित सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम धर्मापुर के इफको बाजार पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कृषि अधिकारी जौनपुर किशोर कुमार सिंह ने आईएफएफडीसी, एग्री जंक्सन औद्यानिक समिति, डीसीएफ, यूपीएसएस एवं अन्य बिक्री केंद्र प्रभारियों को संबोधित करते हुए बताया कि जनपद मे सभी बिक्री केंद्र किसानों का मार्ग दर्शक व सेवक के रूप में कार्य करें। ताकि किसानों की आय को दुगुना करने का मार्ग प्रशस्त हो। साथ ही जिला कृषि अधिकारी ने जनपद में जल्द ही डीएपी रैक मिलने की संभावना व्यक्त की। सभी प्रभारियों को निर्धारित मूल्य पर किसानों को उर्वरक बिक्री हेतु निर्देशित किया। इस अवसर पर इफको लखनऊ से पधारे एएन सिंह ने डीएपी के विकल्प जैव उर्वरक, जल विलेय उर्वरक प्रयोग के महत्व, बदलते परिवेश में नैनो यूरिया के साथ तरल सागरिका का प्रयोग एवं इससे होने वाले लाभ, संतुलित उर्वरक प्रयोग जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की।कार्यक्रम में बेचन सिंह, पीसीएफ प्रतिनिधि, डीसीएफ सचिव कैलाश सिंह, दिलीप दूबे, इफको एमसी से आनंद के साथ 76 बिक्री केंद प्रभारी उपस्थित रहे। 31 बिक्री केंद्र प्रभारियों को नैनो यूरिया तरल बिक्री के आधार पर स्प्रेयर वितरित किया गया।