September 2, 2026

Jaunpur news तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार चाचा-नाती गंभीर, ग्रामीणों ने चालक पकड़कर पुलिस को सौंपा

IMG-20251202-WA0007
Share


तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार चाचा-नाती गंभीर, ग्रामीणों ने चालक पकड़कर पुलिस को सौंपा
जौनपुर के चंदवक थाना क्षेत्र में आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर अहिरोली गांव के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार बुजुर्ग और उनका तीन वर्षीय नाती गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का इलाज वाराणसी के एक निजी अस्पताल में चल रहा है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, 11 फरवरी 2026 की दोपहर करीब ढाई बजे अमरनाथ यादव अपने नाती विराट यादव को बाइक से दानगंज (वाराणसी) से घर लौट रहे थे। अहिरोली के पास पहुंचते ही सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने ओवरटेक करते समय लापरवाही से उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर गिर पड़े और सिर में गंभीर चोटें आईं।
टक्कर के बाद आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और भागने की कोशिश कर रहे कार चालक को पकड़ लिया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम अरविंद पाल निवासी मुकुरीपुर (चंदवक) बताया, जबकि कार सिधौनी (कर्रा) निवासी एक व्यक्ति की बताई जा रही है।
घायलों को तुरंत वाराणसी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों का इलाज जारी है। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर तेज रफ्तार और लापरवाही से ओवरटेकिंग के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं, जिससे क्षेत्र में डर का माहौल बना हुआ है।

About Author