अध्यक्ष उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद माननीय इफ्तिखार अहमद जावेद द्वारा जनपद के कई मदरसों का भ्रमण किया गया

जौनपुर अध्यक्ष उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद माननीय इफ्तिखार अहमद जावेद द्वारा जनपद के कई मदरसों का भ्रमण किया गया।
भ्रमण कार्यक्रम में सर्वप्रथम माननीय अध्यक्ष महोदय द्वारा मदरसा चश्मे हयात रेहटी जलालपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में अध्यक्ष महोदय द्वारा कक्षा में उपस्थित छात्र-छात्राओं द्वारा पाठ्यक्रम, कक्षा में पढ़ाई जा रहे अध्याय एवं गैर शिक्षण गतिविधियों पर बच्चों से वार्ता की गई। मदरसे में उपस्थित प्रधानाचार्य, शिक्षकों एवं प्रबंध समिति के सदस्यों से मदरसा शिक्षण में सुधार हेतु विशेष चर्चा किया गया, चर्चा के उपरांत मा. अध्यक्ष महोदय द्वारा मदरसों में परिषद द्वारा अनुमोदित पाठ्यक्रम एवं किताबों के आधार पर शिक्षण कार्य कराने एवं अपने उत्तरदायित्व का इमानदारी पूर्वक निर्वहन करने का विशेष अपील की गई।
इसके उपरांत माननीय अध्यक्ष द्वारा मदरसा अबरार अहमद मझगाँव कला जलालपुर, मदरसा उमर आसिफ लीलबनात मुर्की, मदरसा रफीकुल इस्लाम गौराबादशाहपुर, मदरसा मोमिना लिलबनत सिपाह, मदरसा हुसैनिया लाल दरवाजा, मदरसा अरबिया रियाजुल उलूम गुरैनी मदरसों का भ्रमण किया गया। उल्लेखनीय है कि माननीय अध्यक्ष महोदय द्वारा मदरसा शिक्षा प्रणाली को बेहतर बनाने के उद्देश्य उक्त मदरसों के प्रबंधको, प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं शिक्षाविदों से मुलाकात की गई अध्यक्ष महोदय द्वारा जनपद में संचारित मदरसों के शिक्षण पद्धति से संतोष व्यक्त किया गया।
निरीक्षण के समय मौके पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कमलेश कुमार मौर्य संबंधित मदरसों के प्रबंधक, प्रधानाचार्य, शिक्षक शिक्षणेत्तर कर्मचारी इत्यादि उपस्थित रहे।
