Jaunpur news पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कई थानों के प्रभारी बदले; नई तैनाती के आदेश जारी

IMG-20260808-WA0020
Share


जौनपुर में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कई थानों के प्रभारी बदले; नई तैनाती के आदेश जारी
शाहगंज, जाफराबाद, सिकरारा और मीरगंज समेत कई थानों को मिले नए प्रभारी, तीन निरीक्षकों को गैर जनपद के लिए किया गया कार्यमुक्त
जौनपुर। जिले की कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल किया है। इस प्रशासनिक बदलाव के तहत कई निरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ थाना प्रभारियों को दूसरे स्थानों पर भेजा गया है।
जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक महेंद्र कुमार सिंह को पुलिस लाइन से स्थानांतरित कर प्रभारी निरीक्षक शाहगंज की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं निरीक्षक दीनदयाल पांडेय को पुलिस लाइन से कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक लाइन बाजार बनाया गया है। निरीक्षक रमेश यादव को प्रभारी निरीक्षक जाफराबाद और निरीक्षक अखिलेश कुमार को प्रभारी निरीक्षक मीरगंज की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी क्रम में पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक पवन कुमार उपाध्याय को प्रभारी निरीक्षक सिकरारा नियुक्त किया गया है। निरीक्षक पन्नीलाल को पुलिस अधीक्षक का जनसंपर्क अधिकारी बनाया गया है, जबकि विपिन कुमार सिंह को भी पुलिस लाइन से स्थानांतरित कर जनसंपर्क अधिकारी पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।
थाना खुटहन के पूर्व थानाध्यक्ष लक्ष्मण विक्रम सिंह को केराकत कोतवाली का नया प्रभारी बनाया गया है। वहीं केराकत कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक रहे अमरेंद्र कुमार पांडेय को गैर जनपद स्थानांतरण के चलते कार्यमुक्त कर दिया गया है।
इसके अलावा मछलीशहर कोतवाली में तैनात निरीक्षक अमित कुमार सिंह और महिला थाना प्रभारी निरीक्षक श्यामा तिवारी को भी गैर जनपद के लिए कार्यमुक्त किया गया है। मीरगंज के पूर्व थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह को एसओजी में नई जिम्मेदारी दी गई है।
पुलिस विभाग में हुए इस बड़े फेरबदल को आगामी दिनों में कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।