विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर मदरसा शिक्षा परिषद के अध्यक्ष इफ्तिखार अहमद जावेद ने मदरसा चश्म – ए हयात का दौरा किया गया

IMG-20221210-WA0030
Share

जौनपुर।विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर मदरसा शिक्षा परिषद के अध्यक्ष इफ्तिखार अहमद जावेद ने मदरसा चश्म – ए हयात का दौरा किया गया । बच्चों के शैक्षिक प्रदर्शन देखकर अध्यक्ष महोदय अभिभूत हो गए । अपने संक्षिप्त वक्तव्य में उन्होंने शिक्षकों से रूबरू होते हुए कहा कि जिस तरह कुरान में शिक्षा हासिल करने के लिए बार-बार जोर दिया गया है उसी तरह हमें मदरसा के बच्चों को भी शिक्षा के हर क्षेत्र में अग्रसर करके देश और दुनिया के लिए फायदेमंद बनाना है ताकि हमारे बच्चे देश के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद और मिसाइल मैन डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की तरह देश के विकास में अपना योगदान देकर देश को विकसित बनाएं और भारत देश का नाम दुनिया के हर कोने में रोशन करें । समय के अभाव के कारण अध्यक्ष मदरसा शिक्षा परिषद ने मदरसे में ज्यादा वक्त देने में असमर्थता जताई किंतु साथ ही पुनः मदरसे में आकर ज्यादा समय बिताने का आश्वासन दिया ।मौके पर जिलाअल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कमलेश कुमार मौर्य, हाजी इमरान खान, प्रबंधक शमशाद अहमद प्रधानाचार्य गुफरान सज्जाद , तौफीक अहमद, रवि,जैदी,कलीमुल्लाह, हयातुल्लाह, दिलशाद अहमद,नसीम सहित समस्त शिक्षक / शिक्षणेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे। मोहम्मद जावेद