Jaunpur news बीआरपी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य निलंबित, वरिष्ठ प्रवक्ता बने कार्यवाहक प्रधानाचार्य​नियुक्ति व अर्हता से जुड़े मामले में प्रबंध समिति ने लिया कड़ा निर्णय

Screenshot_2026-11-28-19-26-36-27_439a3fec0400f8974d35eed09a31f914
Share

बीआरपी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य निलंबित, वरिष्ठ प्रवक्ता बने कार्यवाहक प्रधानाचार्य
​नियुक्ति व अर्हता से जुड़े मामले में प्रबंध समिति ने लिया कड़ा निर्णय
​
​जौनपुर:
बीआरपी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार श्रीवास्तव को नियुक्ति और शैक्षिक अर्हता से जुड़े आरोपों तथा जांच प्रक्रिया के क्रम में प्रबंध समिति ने निलंबित कर दिया है। वहीं, निलंबन अवधि में विद्यालय के कामकाज के सुचारू संचालन के लिए वरिष्ठ प्रवक्ता मो. जावेद रजी को कार्यवाहक प्रधानाचार्य के रूप में कार्य करने के लिए हस्ताक्षर प्रमाणित कर दिए गए हैं।
​प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ओमनाथ बिंद ने आईजीआरएस के माध्यम से शिकायत दर्ज कराकर प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार श्रीवास्तव की नियुक्ति और अर्हता पर सवाल उठाए थे। शिकायत में वर्ष 1998 में प्रवक्ता (नागरिक शास्त्र) पद पर नियुक्ति व अनुमोदन, एमएससी (रसायन विज्ञान) की शैक्षिक अर्हता, 08 मार्च 2019 के विनियमितीकरण आदेश, पद की रिक्ति और 31 अगस्त 2019 को प्रधानाचार्य पद पर चयन से जुड़े बिंदुओं को आधार बनाया गया था।
​इस मामले में जांच अधिकारियों ने 10 अगस्त 2026 को अपनी आख्या प्रस्तुत की, जिसमें उपलब्ध अभिलेखों व स्पष्टीकरणों का परीक्षण करते हुए शिकायत के बिंदुओं पर स्थिति स्पष्ट की गई। जांच आख्या में यह भी दर्ज किया गया कि शिकायतकर्ता द्वारा उठाए गए कुछ बिंदुओं के संबंध में प्रधानाचार्य द्वारा साक्ष्य व अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए गए। शिकायत कर्ता नियुक्ति, सेवा विवरण और पूर्व अनुमोदनों व आदेशों का ब्योरा भी दिया गया। इसके बाद जिला विद्यालय निरीक्षक ने 13 नवंबर को शिकायत बिंदुओं पर नियमानुसार विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
​इसी क्रम में प्रबंध समिति ने 16 नवंबर 2026 को प्रस्ताव पारित कर प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार श्रीवास्तव को निलंबित कर दिया और वरिष्ठ प्रवक्ता मो. जावेद रजी को कार्यवाहक प्रधानाचार्य के रूप में कार्य करने के लिए हस्ताक्षर प्रमाणित करने का प्रस्ताव 17 नवंबर 2026 को भेजा। इस प्रस्ताव पर संज्ञान लेते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक ने 25 नवंबर को निलंबन अवधि में विद्यालय के कार्यों के संचालन के लिए मो. जावेद रजी का हस्ताक्षर कार्यवाहक प्रधानाचार्य के रूप में प्रमाणित कर दिया। यह प्रमाणन इस शर्त व प्रतिबंध के साथ किया गया है कि प्रकरण के निस्तारण तक विद्यालय के सभी कार्य नियमानुसार संपादित कराना सुनिश्चित किया जाए।