Jaunpur news स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण)के संविदाकर्मियों ने किया एक दिन की हड़ताल

IMG-20261009-WA0050
Share

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण)के संविदाकर्मियों ने किया एक दिन की हड़ताल
जफराबाद। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) योजना के आउटसोर्सिंग संविदाकर्मियों ने शनिवार को अपनी मांगों को लेकर एक दिन की हड़ताल किया। शुक्रवार को संघटन के लोगों ने डीपीआरओ नवीन सिंह को ज्ञापन भी दिया था।
ज्ञात हो कंसल्टेंट एम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में शनिवार को उक्त योजना के अंतर्गत कार्य करने वाले कम्प्यूटर ऑपरेटर, लेखाकार,जिला कंसल्टेंट, ब्लॉक खण्ड स्तरीय प्रेरक,डाटा एंट्री ऑपरेटर एक दिन की हड़ताल पर रहे।उनका कहना है कि 12 वर्षों के बीत जाने के बाद भी प्रदत्त एजेंसी द्वारा किसी का मानदेय नही बढ़ाया गया।कर्मियों की 24 प्रतिशत ईपीएफ की कटौती की गई।जबकि नियमानुसार 24 प्रतिशत में 12 प्रतिशत कर्मचारियों के मानदेय से तथा 12 प्रतिशत शासन का अंश होना चाहिये।संघ ने मांग किया है कि एन आर एल एम के गाइडलाइन के अनुसार प्रत्येक वर्ष मानदेय में 10 प्रतिशत इंक्रीमेंट किया जाय।कर्मचारियों का पांच लाख का कैशलेस इलाज,20 लाख का दुर्घटना बीमा और 33 कर्मियों का अभियान के दौरान मृतक होने पर लाभ दिया जाय।जो अभी तक नही दिया गया है।महिला कर्मियों को मातृत्व अवकाश दिया जाय इसके साथ ही उनका मानदेय भी मिलता रहे।इसके अलावा मानदेय से काटे गए जीएसटी व सर्विस टैक्स कर्मचारियों के खाते में वापस भेजा जाय।संघटन ने अपनी मांगों को जल्द पूरा नही किये जाने पर जल्द ही प्रदेशव्यापी अनिश्चित हड़ताल करने की चेतावनी भी दिया है।