जीत पर सपाइयों ने मनाया जश्न फोड़े पटाखे

डिंपल की जीत पर सपाइयों ने मनाया जश्न फोड़े पटाखे
जौनपुर। करंजाकला क्षेत्र के सिद्धिकपुर बाजार में मैनपुरी लोकसभा का उपचुनाव पर व खतौली विधानसभा जीतने पर सपाइयों ने जश्न मनाया ,पटाखे फोड़े मिठाइयां बांटी और एक दूसरे को बधाइयां दिया।
मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव सपा प्रत्याशी डिंपल यादव की ऐतिहासिक जीत पर व खटोली विधानसभा सपा गठबंधन प्रत्याशी के जीतने की खुशी में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ सपा नेता लालचंद यादव ” लाले ” के नेतृत्व में सपाइयों ने सिद्धीकपुर बाजार से कोटवार बाजार तक पैदल मार्च निकालकर पटाखे फोड़े और लोगों को मिठाई खिलाकर बधाई दी ,जश्न मनाया ।उन्होने कहां की मैनपुरी की जनता ने जाति धर्म भेदभाव से उठकर सपा के पक्ष में वोट किया है,वहा की जनता जीती है लोकतंत्र की लाज बची है, बाकी तो सत्ता पक्ष हराने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा। इस मौके पर सपा नेता सदर विधानसभा अध्यक्ष गजराज यादव, करजाकला अध्यक्ष अशोक यादव, आनंद गुप्ता ,वीरेंद्र प्रधान ,अनिल सिंह, रामनयन, दारासिंह चौहान, जितेंद्र यादव ,सुरेंद्र सिंह, नंदलाल गौतम, चंदन यादव, दिलीप प्रजापति मौजूद रहे।
