February 21, 2026

पुलिस टीम ने एक शातिर, वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Share


थाना बदलापुर पुलिस टीम ने एक शातिर, वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार-
श्री अजय कुमार साहनी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बदलापुर जौनपुर के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 द्वारिका नाथ यादव मय हमराह द्वारा बदलापुर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत रेलवे अंडर पास पुलिया बहद ग्राम उदपुर घाटमपुर से वांछित अभियुक्त साहिल सिंह उर्फ हैप्पी उर्फ हर्षित पुत्र स्व0 अवनीश उर्फ मल्लू सिंह निवासी उदपुर घाटमपुर थाना बदलापुर जनपद जौनपुर को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्त उपरोक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1.साहिल सिंह उर्फ हैप्पी उर्फ हर्षित पुत्र स्व0 अवनीश उर्फ मल्लू सिंह निवासी उदपुर घाटमपुर थाना बदलापुर जनपद जौनपुर।
अपराधिक इतिहास-

  1. मु0अ0सं0 196/22 धारा-399/402 भादवि थाना बदलापुर जनपद जौनपुर
  2. मु0अ0सं0 292/21 धारा-323/504 भादवि थाना बदलापुर जनपद जौनपुर
  3. मु0अ0सं0 293/21 धारा-323/504/506 भादवि थाना बदलापुर जनपद जौनपुर
  4. मु0अ0सं0 316/22 धारा-147/323/506 भादवि थाना बदलापुर जनपद जौनपुर
  5. मु0अ0सं0 323/22 धारा-323/504/506 भादवि थाना बदलापुर जनपद जौनपुर
  6. मु0अ0सं0 376/19 धारा-147/148/149/307/504/506 भादवि व 7 सी.एल.ए एक्ट थाना बदलापुर जनपद जौनपुर
  7. मु0अ0सं0-162/19 धारा-323/506 भादवि थाना महराजगंज जनपद जौनपुर
  8. मु0अ0सं0-91/22 धारा-323/504/506 भादवि थाना सिकरारा जनपद जौनपुर
    गिरफ्तार करने वाली टीम-
    1.उ0नि0 द्वारिका नाथ यादव थाना बदलापुर जनपद जौनपुर।
    2.का0 पंकज मौर्या थाना बदलापुर जनपद जौनपुर।

About Author