पत्रकार को मातृशोक

जौनपुर ।
करंजकला ब्लॉक क्षेत्र के जंगीपुर कला गांव निवासी पत्रकार सोहन यादव की माता रेशमा देवी 71 वर्ष पत्नी स्व.हरिनाथ यादव का आकस्मिक निधन पर पत्रकारों ने शोक सभा कर श्रद्धांजलि दी।
मंगदपुर मोड़ कामता नगर बाजार मे क्षेत्रीय कार्यालय पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें पत्रकारों ने दो मिनट का मौन धारण कर मृतक आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।शोक सभा कर श्रद्धांजलि देने वालों में पत्रकार रमेश शुक्ला, देवेंद्र प्रताप सिंह, ,आनंद सिंह, खालिद शाह, सिद्धार्थ श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव,चंद्रेश यादव, देवेंद्र यादव,वीरेंद्र यादव, मनीष श्रीवास्तव,विशाल विश्वकर्मा, अजय विश्वकर्मा, धीरज , मोहम्मद यूसुफ खान,अरशद खान, शिक्षक आद्या प्रसाद सिंह, सुभाष यादव,दीपक विश्वकर्मा मौजूद रहे।
