पवारा पुलिस ने 03 गो तस्करों को किया गिरफ्तार, एक पिकप वाहन से 03 गाय, 01 बछिया व 01 बछड़ा कुल 05 गोवंश बरामद

Share

थाना पवारा पुलिस ने 03 गो तस्करों को किया गिरफ्तार, एक पिकप वाहन से 03 गाय, 01 बछिया व 01 बछड़ा कुल 05 गोवंश बरामद

अजय साहनी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध व अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे सघन अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जौनपुर के दिशा निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मछलीशहर जौनपुर के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष राजनरायन चौरसिया थाना पवारा जौनपुर मय हमराह पुलिस टीम के चेकिंग सदिग्ध व्यक्ति/वाहन कि चेकिंग के दौरान बधवा तिराहे के पास से एक पिकप वाहन सं0 UP62CT1277 में तीन राशि गाय, एक बछिया, एक बछड़ा कुल 05 राशि गोवंश को रस्सी से निर्देयता पूर्वक बांध कर गोकंशी हेतु ला जाते अभियुक्तगण 1. प्रदीप यादव पुत्र ओम प्रकाश यादव निवासी उटरुकला थाना बक्शा जनपद जौनपुर, 2. अमित सिंह पुत्र महेन्द्र प्रताप सिंह निवासी उटरुकला थाना बक्शा जनपद जौनपुर, 3. आशीष मिश्रा पुत्र इच्छा राम मिश्रा निवासी चित्तौड़ी थाना तेजीबाजार जनपद जौनपुर को आज दिनांक 30.11.22 को समय करीब 02.20 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध मु0अ0सं0 127/2022 धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0 पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
बरामदगी विवरण –

  1. 3 राशि गाय , 01 राशि बछिया व 01 राशि बछड़ा
  2. एक अदद पिकप वाहन सं0 UP 62 CT1277
    गिरफ्तार अभियुक्त-
  3. प्रदीप यादव पुत्र ओम प्रकाश यादव निवासी उटरुकला थाना बक्शा जनपद जौनपुर,
  4. अमित सिंह पुत्र महेन्द्र प्रताप सिंह निवासी उटरुकला थाना बक्शा जनपद जौनपुर,
  5. आशीष मिश्रा पुत्र इच्छा राम मिश्रा निवासी चित्तौड़ी थाना तेजीबाजार जनपद जौनपुर
    गिरफ्तरी/बरामदगी टीम –
  6. एसओ राज नरायन चौरसिया थानाध्यक्ष थाना पवारा जनपद जौनपुर
  7. उ0नि0 श्री मंजय यादव थाना पवारा जनपद जौनपुर
  8. हे0का0 सर्वेश सिंह थाना पवारा जनपद जौनपुर
  9. हे0का0 मनोज सिंह थाना पवारा जनपद जौनपुर
  10. हे0का0 सदानन्द यादव थाना पवारा जनपद जौनपुर
  11. का0 रणविजय यादव थाना पवारा जनपद जौनपुर
  12. का0 अनिल यादव थाना पवांरा जनपद जौनपुर
  13. का0 भोलानाथ कन्नौजिया थाना पवारा जनपद जौनपुर

About Author