Jaunpur news किशोरी की फोटो को सिन्दुर पहनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप में दो पर प्राथमिकी

IMG-20260808-WA0020
Share

किशोरी की फोटो को सिन्दुर पहनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप में दो पर प्राथमिकी
1• 29 सितम्बर को जफराबाद पुलिस ने आरोपी का किया था चालान
जफराबाद। ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रही किशोरी को उसके दूर के ही एक रिस्तेदार द्वारा भगा ले जाने के मामले में एक नया मोड़ तब आया जब किशोरी के परिजन दोबारा शनिवार को एसपी जौनपुर के यहां फरियाद लेकर पहुंचे और गुहार लगाया कि उसकी किशोरी बेटी की फोटो को सिन्दुर पहनाकर आरोपी की मां सहित एक अन्य महिला द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। एसपी ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है।
थाना क्षेत्र के ही एक गांव में अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रही किशोरी को उसका दूर का रिस्तेदार बीते 24 सितम्बर की शाम को बहला फुसलाकर भगा ले गया था। किशोरी के पिता ने अगले दिन जफराबाद थाने पर प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। पुलिस ने आरोपी युवक कृष्णा गुप्ता पुत्र शिवशंकर गुप्ता नि0 फरिदाबाद थाना सरायख्वाजा को थाना क्षेत्र के नेवादा चौराहा से 29 सितम्बर को गिरफ्तार कर उसका चालान न्यायालय भेज दिया था। शनिवार को मामले में एक नया मोड़ तब आया जब किशोरी की मामी अपनी फरियाद लेकर एसपी जौनपुर के यहां पहुंच गयी। आरोप लगाया कि आरोपी युवक की मां सहित एक अन्य महिला द्वारा उसकी भांजी की फोटो को सिन्दूर पहनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। आरोप है कि जब उसने इसका उलाहना दिये जाने पर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गयी। यहां बता दें कि मामले में आरोपी युवक अभी जेल में हैं। एसपी ने महिला की फरियाद पर प्राथमिकी दर्ज किये जाने का आदेश दिया है।
थाना प्रभारी कमल नयन दूबे ने बताया कि मामले में आरोपों के आधार पर एक और प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। जांच की जा रही है।