Jaunpur news खेतासराय में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम

IMG-20261004-WA0018
Share

व्यापारियों ने जन्मदिन पर लिया संकल्प

खेतासराय में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम

खेतासराय, जौनपुर।
नगर उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष व प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदु के जन्मदिन के अवसर पर रविवार को नगर उद्योग व्यापार मंडल खेतासराय अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा के कैंप कार्यालय में भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। यहां मौजूद व्यापारियों ने संकल्प लिया कि संगठन और व्यापारी हित के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित करने वाले जिलाध्यक्ष के जन्मदिन मौके को यादगार बनाया जाएगा।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे खेतासराय के अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा ने कहा कि व्यापारी हित के लिए आगामी दिनों में जल्द ही व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदु के नेतृत्व में जिला प्रशासन से मिलेगा ।
जिसमें नगर के व्यापारियों की सुरक्षा और व्यापारियों की पुरानी लंबित चल रही मांगों को पूर्ण करने की बात उठाई जाएगी।
इसके पहले उपस्थित सभी व्यापारी और पदाधिकारी ने
दीप प्रज्वलित कर केक काट कर जन्मदिन धूमधाम से मनाया । इस मौके पर जगदंबा प्रसाद पांडेय,
शांति भूषण मिश्रा, गौरव मौर्य, त्रिभुवन यादव
अब्दुल्ला ,अंकित सोनी, बंटी विश्वकर्मा, विशाल मोदनवाल, राकेश मौर्य, नासिर अली, परमेंद्र मोदनवाल,
विशाल मोदनवाल अन्य मौजूद रहे।