अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार दो युवकों में एक की मौत, दूसरा घायल

जौनपुर: बक्शा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर सवंसा गांव के समीप अज्ञात वाहन के धक्के से बुधवार की सुबह बाइक सवार दो युवकों में एक की मौत हो गई जबकि दूसरा गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुँची पुलिस घायल को अस्पताल भेज मृतक के शव को कब्जे में लेते परिजनों को सूचना देते हुए विधिक कार्यवाही में जुट गई है। प्रतापगढ़ जनपद के थाना पट्टी के बहूता गांव निवासी शुभम शर्मा पुत्र जितेंद्र अपने साथी सौरभ सिंह 21 के साथ सुबह अपने घर से गाड़ी नंबर यूपी 72 बीएल 5702 से निकले थे। कि सवंसा गांव के कपिल ढाबा के पास पहुँचे ही थे तभी किसी अनियंत्रित वाहन की चपेट में आ गए। टक्कर इतना भीषण रहा की शिवम शर्मा की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि सौरभ सिंह गम्भीर रूप से घायल हो गया। पहुँची पुलिस घायल को सदर हॉस्पिटल भेज दिया जहा हालत नाजुक देख डॉक्टर ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने मोबाइल के आधार पर घर वालो को सूचना दी।
