Jaunpur news जोनल क्रिकेट टूर्नामेंट में धांधली का आरोप,खिलाड़ी ने खेल मंत्री को सौंपा ज्ञापन

IMG-20261004-WA0016
Share

जोनल क्रिकेट टूर्नामेंट में धांधली का आरोप,खिलाड़ी ने खेल मंत्री को सौंपा ज्ञापन
जफराबाद।सीबीएसई बोर्ड द्वारा विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल, प्रयागराज में आयोजित जोनल क्रिकेट टूर्नामेंट में चयन प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगा है। डॉ. रिजवी लर्नर्स एकेडमी, जौनपुर के छात्र यूसुफ फराज खान ने इस संबंध में प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चन्द्र यादव को रविवार को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की है।
नगर पंचायत जफराबाद के ताड़तला मोहल्ला निवासी खिलाड़ी यूसुफ फराज खान पुत्र डॉ. सरफराज खान द्वारा 4 अक्टूबर, रविवार प्रदेश के खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव को दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि टूर्नामेंट में विभिन्न स्कूलों से लगभग 2000 बच्चों ने प्रतिभाग किया था। वह स्वयं अपनी एकेडमी के 5 बच्चों के साथ प्रतियोगिता में शामिल हुए थे।
आरोप है कि प्रतियोगिता के बाद चयनित 72 खिलाड़ियों की जो दूसरी परिणाम शीट जारी हुई, उसमें सीरियल नंबर 630, 743, 746, 1033, 1037, 1263 और 1451 ऐसे खिलाड़ियों को सीधे शामिल कर दिया गया, जिनका नाम प्रथम प्रतिभागी सूची में शामिल ही नहीं था।
ज्ञापन में पीड़ित खिलाड़ी यूसुफ फराज ने इस पूरे प्रकरण में डिप्टी डायरेक्टर स्पोर्ट्स मनजीत सिंह, ऑब्जर्वर अमरजीत और विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल के मैनेजर अभिषेक तिवारी पर मनमानी और साजिश का आरोप लगाया है।
यूसुफ फराज खान ने खेल मंत्री को ज्ञापन देते हुए यह मांग की है कि पूरे प्रकरण की जांच कराकर प्रतिभावान खिलाड़ियों के साथ न्याय किया जाए।