Jaunpur news जंघई फ्लाईओवर पर असामाजिक तत्वों का तांडव,साइन बोर्ड तोड़े और 46 स्ट्रीट लाइटों के तार व सिस्टम चुराये

IMG-20261107-WA0025
Share

जंघई फ्लाईओवर पर असामाजिक तत्वों का तांडव,साइन बोर्ड तोड़े और 46 स्ट्रीट लाइटों के तार व सिस्टम चुराये
मछलीशहर -वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर जंघई फ्लाईओवर पर अब असामाजिक तत्वों की नजर लग गई है। फ्लाईओवर पर लगे साइन बोर्ड तोड़े जा रहे हैं।अब तक 46 स्ट्रीट लाइटों के तार व आटोमैटिक कन्ट्रोल सिस्टम काटकर चोर उठा ले गये। जिसके कारण इसे मैनुअली जलाने और बुझाने की मजबूरी बन गई है।