Jaunpur news चोरी की और नशाखोरी की घटनाओं के बीच जंघई फ्लाईओवर पर पुलिस गश्त तेज
चोरी की और नशाखोरी की घटनाओं के बीच जंघई फ्लाईओवर पर पुलिस गश्त तेज
मछलीशहर -वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर जंघई फ्लाईओवर पर चोरी और नशाखोरी की घटनाओं के बीच पुलिस भी सक्रिय हो गई है और रात में गश्त बढ़ा दी है।फ्लाईओवर पर लगे साइन बोर्ड तोड़े जा रहे हैं।अब तक 46 स्ट्रीट लाइटों के तार व आटोमैटिक कन्ट्रोल सिस्टम काटकर चोर उठा ले गये। जिसके कारण इसे मैनुअली जलाने और बुझाने की मजबूरी बन गई है। उधर फ्लाईओवर पर नशाखोरी की घटनाएं भी हो रही हैं जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। मीडिया में जंघई फ्लाईओवर पर हो रहे इन असामाजिक कार्यों को लेकर इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया में इसे उठाये जाने के बाद पुलिस ने इन तांडवकारी लोगों को जंघई फ्लाईओवर से दूर करने के प्रयास शुरू कर दिये हैं।
