Jaunpur news कबूलपुर बाजार में अचानक धू-धू कर जली बाइक, युवक और पांच वर्षीय मासूम ने कूदकर बचाई जान

IMG-20261108-WA0010
Share

कबूलपुर बाजार में अचानक धू-धू कर जली बाइक, युवक और पांच वर्षीय मासूम ने कूदकर बचाई जान
पटाखों की दुकानों के बीच बाइक में आग लगने से मचा हड़कंप, लोगों ने पानी और बालू डालकर बुझाई आग

जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के कबूलपुर बाजार में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक बाइक अचानक आग की लपटों से घिर गई। बाइक पर सवार युवक और उसके साथ मौजूद पांच वर्षीय मासूम बच्ची ने समय रहते उतरकर अपनी जान बचा ली। देखते ही देखते आग ने बाइक को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिय

जानकारी के अनुसार, जलालपुर क्षेत्र के बीरभानपुर गांव निवासी अरविंद पाठक के पुत्र आशुतोष पाठक अपनी पांच वर्षीय भांजी के साथ घरेलू सामान खरीदने कबूलपुर बाजार आए थे। खरीदारी के बाद जब वह बच्ची को लेकर घर लौटने के लिए बाइक स्टार्ट करने लगे, तभी पेट्रोल की टी से पाइप निकल गई। इससे पेट्रोल इंजन पर गिरने लगा और अचानक बाइक में आग भड़क उठी।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आशुतोष ने तत्काल बच्ची के साथ बाइक से नीचे उतरकर सुरक्षित दूरी बना ली। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और बाइक धू-धू कर जलने लगी। घटना देखकर बाजार में मौजूद लोग मौके पर जुट गए और पानी व बालू डालकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
गौरतलब है कि घटनास्थल के आसपास पटाखों की कई दुकानें भी मौजूद थीं। ऐसे में यदि आग पटाखों की दुकानों तक पहुंच जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। गनीमत रही कि आग दूसरी दुकानों तक नहीं फैली और युवक व मासूम बच्ची भी सुरक्षित बच गए। घटना के बाद बाजार के लोगों ने राहत की सांस ली।