Jaunpur news जनता की शिकायतों का त्वरित करें निस्तारण, सीडीओ
जनता की शिकायतों का त्वरित करें निस्तारण, सीडीओ
जौनपुर। तहसील सदर स्थित प्रेक्षागृह में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन शनिवार को संपन्न हुआ।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जौनपुर नरेंद्र बहादुर सिंह द्वारा फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया।
तथा उनके गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्राप्त प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए निर्देशित किया गया कि शिकायतों का निस्तारण पूर्ण पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न होने पाए।

