Jaunpur news पदोन्नति हेतु जारी वरिष्ठता सूची पर शिक्षकों ने जताया ऐतराज

IMG-20261107-WA0020
Share

पदोन्नति हेतु जारी वरिष्ठता सूची पर शिक्षकों ने जताया ऐतराज

संशोधित सूची प्रकाशित करने की मांग

जौनपुर । उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ला की अध्यक्षता में वरिष्ठता सूची में व्याप्त त्रुटियों एवं अनियमितताओं को कर नियमानुसार संशोधित वरिष्ठता सूची जारी किए जाने के संबंध में शनिवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ समीर कुमार को उनके कार्यालय में ज्ञापन सौंपा ।
इस दौरान जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ला ने बताया कि परिषदीय शिक्षकों की वरिष्ठता सूची में कई प्रकार की त्रुटियाँ एवं विसंगतियाँ परिलक्षित हैं। उक्त सूची में कुछ शिक्षकों की नियुक्ति तिथि, कार्यभार ग्रहण करने की तिथि एवं वरिष्ठता क्रम का सही निर्धारण नहीं किया गया है। इसके अतिरिक्त नियमानुसार वरिष्ठता के पात्र शिक्षकों को उचित स्थान प्रदान नहीं किया गया है।
वरिष्ठता सूची में इस प्रकार की त्रुटियों से शिक्षकों के सेवा संबंधी हित प्रभावित होने की आशंका है तथा भविष्य में पदोन्नति एवं अन्य विभागीय प्रक्रियाओं में भी विसंगतियाँ उत्पन्न हो सकती हैं।
संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने
जारी वरिष्ठता सूची की निष्पक्ष एवं नियमानुसार पुनः जाँच कराए जाने की माँग करते हुए शिक्षकों की नियुक्ति तिथि एवं अन्य प्रासंगिक अभिलेखों के आधार पर वरिष्ठता का पुनर्निर्धारण कराए जाने एवं
सूची में हुई त्रुटियों एवं विसंगतियों को दूर कर संशोधित वरिष्ठता सूची जारी करने तथा
संशोधित सूची जारी करने से पूर्व संबंधित शिक्षकों से आपत्तियाँ एवं प्रत्यावेदन प्राप्त करने की मांग उठाई ।
प्रतिनिधिमंडल में लक्ष्मीकांत ,रविचंद्र यादव, विजय गुप्ता, अनिल कन्नौजिया, दिवाकर दुबे सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे ।