Jaunpur news बास्केटबाल लीग टूर्नामेंट कल से, तैयारी पूरी
बास्केटबाल लीग टूर्नामेंट कल से, तैयारी पूरी
ब्लर्ब…सुपर सीनियर, सीनियर वर्ग, जूनियर व महिला वर्ग की 20 टीमें प्रतियोगिता में लेंगी हिस्सा
जौनपुर: जौनपुर बास्केटबाल लीग नौ नवंबर से टीडी कालेज के उमानाथ सिंह स्टेडियम में होगी। प्रतियोगिता को लेकर जिला बास्केटबाल संघ की शनिवार को बैठक हुई। अध्यक्षता करते हुए सचिव लाल बहादुर पाल ने बताया कि प्रतियोगिता चार वर्गों में आयोजित होगी। इसमें जनपद की 20 टीमें प्रतिभाग करेंगी। इस मौके पर खिलाड़ियों को किट भी वितरित किया गया।
सचिव ने बताया कि पूर्व खिलाड़ियों की स्मृति में तीन दिवसीय आयोजन हो रहा है। इसमें वरिष्ठ खिलाड़ियों के अलावा युवा व बालिकाओं को भी अवसर दिया जा रहा है। समापन समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह होंगे। दूसरे दिन का खेल मोहम्मद हसन कालेज के मैदान पर प्राचार्य डा. अब्दुल कादिर खान व प्रधानाचार्य नासिर खान के निर्देशन में होगा। इसके अलावा बास्केटबाल के वरिष्ठ खिलाड़ी तीन दिन मौजूद रहकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे। बैठक का संचालन कर रहे अनिकेत सिंह व वरिष्ठ खिलाड़ी अभिषेक सिंह रिक्की ने आयोजन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर प्रतिभाग करे वाले खिलाड़ियों को किट प्रदान किया गया। बैठक में वरिष्ठ खिलाड़ी वीरभद्र सिंह, भूपेंद्र प्रताप सिंह, जितेंद्र सिंह मामा, रहमतुल्ला, चंद्र प्रताप सिंह, राकेश सिंह सुक्खू, वेद प्रकाश सिंह, तेज बहादुर सिंह, डा. सत्य प्रकाश सिंह, डाक्टर राजेश सिंह, सिद्धार्थ सिंह बाबी, अबलू दुबे समेत अन्य खिलाड़ी मौजूद रहे।
