Jaunpur news ट्रक की चपेट में आने से ससुराल जा रहे बाइक सवार की मौत
ट्रक की चपेट में आने से ससुराल जा रहे बाइक सवार की मौत
जौनपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला सिपाह के पास ट्रक की चपेट में आने से ओवरटेक कर रहे बाइक सवार की मौत हो गई। घटना शुक्रवार की रात लगभग 10,30 बजे की है। इसी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला परमानतपुर निवासी मोहित उम्र लगभग 25 वर्ष पुत्र रामचंदर ट्रक से ओवरटेक कर रहा था कि आचानक उसकी चपेट में आ गया जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार युवक चौकियां अपने ससुराल जा रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही चौकी प्रभारी सिपाही अलोक त्रिपाठी सहयोगी जवानों के साथ मौके पर पहुंच गयें और लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
