IMG-20261102-WA0031
Share

धान क्रय केंद्र पर पहले दिन नहीं हुई बोहनी

धान क्रय की सभी तैयारियां पूरी

जौनपुर।
शासन द्वारा एक नवंबर से धान खरीद की तिथि निर्धारित की थी।रविवार अवकाश होने के कारण सोमवार को धान क्रय केंद्र खुला।लेकिन राजकीय धान क्रय केंद्र विपणन शाखा बरईपार रोड,मछलीशहर में पहले दिन कोई खरीद नहीं हुई।धान क्रय केंद्र पर कोई किसान नहीं दिखा।
क्रय केंद्र प्रभारी/ वरिष्ठ विपणन निरीक्षक अरविंद कुमार शुक्ला ने बताया कि खरीद के लिए पूरी तैयारियां कर ली गई हैं।बारिश के कारण धान में नमी होने के कारण कुछ दिन बाद ही किसानों के आने की संभावना है।वैसे अभी तक 120 पंजीकरण हुआ है।उन्होंने बताया कि किसानों को सामान्य धान का न्यूनतम मूल्य 2441 रुपये प्रति कुंतल और ग्रेड ए धान 2461 रुपए प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है।किसान मोबाइल ,किसान मित्र ऐप व साइबर कैफे के माध्यम से विभागीय वेबसाइट पर पंजीकरण करा सकते हैं।धान विक्री का भुगतान किसानों के आधार लिंक खातों में किया जाएगा।धान खरीद में फॉर्मर आई डी (किसान पहचान पत्र)को प्राथमिकता दी जाएगी।