Jaunpur news जनपद को 19 स्वर्ण सहित कुल 43 पदक
इन्द्रजीत सिंह मौर्य की रिपोर्ट
जनपद को 19 स्वर्ण सहित कुल 43 पदक
34वीं यूपी मास्टर्स एथलेटिक मीट में जौनपुर बना ओवरऑल चैंपियन
जौनपुर। लखनऊ विश्वविद्यालय के खेल मैदान में 31 अक्तूबर और एक नवम्बर के बीच 34वीं यूपी मास्टर्स एथलेटिक मीट का आयोजन उत्तर प्रदेश मास्टर्स एथलेटिक एसोसिएशन द्वारा किया गया ।
जिसमें 50 से अधिक जनपदों के 30 से अधिक आयु वाले 400 से अधिक एथलीट्स ने भागीदारी की | कार्यक्रम का उद्घाटन उप मुख्यमन्त्री बृजेश पाठक ने किया। जौनपुर जिले से 29 खिलाडियों ने इस मीट में भागीदारी की जिसमें 5 महिला खिलाडी भी शामिल रहीं । दो दिन चले इस प्रतियोगिता में जौनपुर को 19 स्वर्ण, 7 रजत और 17 कांस्य कुल 43 पदक प्राप्त हुए |
आबकारी विभाग में नियुक्त सुनीता सिंह ने पैंतालीस प्लस वर्ष आयु वर्ग में 100 मीटर, लॉन्ग जम्प तथा शॉट पुट स्पर्धा में स्वर्ण पदक प्राप्त किया, अर्चना कुमारी ने चालीस प्लस आयु वर्ग में 100 मीटर स्वर्ण एवं शॉटपुट में कांस्य पदक प्राप्त किया, सुमन ने इसी आयु वर्ग के पांच हजार मीटर वाक् स्पर्धा में स्वर्ण प्राप्त किया।
पुरुषों में मछलीशहर विकासखंड के वारी गाँव निवासी जिलाजीत यादव ने चालीस प्लस आयु वर्ग के पोल वाल्ट, हैमर थ्रो स्पर्धा में गोल्ड एवं डिस्कस थ्रो में रजत पदक प्राप्त किया । बदलापुर सेंट जेवियर कालेज में शिक्षक संदीप सिंह ने हाई जम्प में गोल्ड और ट्रिपल जम्प में कांस्य पदक प्राप्त किया, पचास प्लस आयु वर्ग में मडियाहूँ के अमर बहादुर यादव ने हाई जम्प में स्वर्ण, 400 मीटर में रजत तथा 200 मीटर में कांस्य पदक प्राप्त किया, पैंसठ प्लस आयु वर्ग में लाल बहादुर बिंद ने हाई जम्प और पोल वाल्ट स्पर्धा में स्वर्ण प्राप्त किया। उत्तर प्रदेश पुलिस में नियुक्त दुर्गेश यादव ने पैंतालीस प्लस आयु वर्ग के ट्रिपल जम्प और लॉन्ग जम्प में स्वर्ण, अभिषेक झा ने तीस प्लस आयु वर्ग के ट्रिपल जम्प में स्वर्ण, पैंतीस प्लस आयु वर्ग के 100 मीटर दौड़ में करंजकला के धर्मेश यादव ने गोल्ड 400 मीटर में कांस्य पदक प्राप्त किया।
अलोक कुमार ने 110 मीटर हर्डल रेस में 35 प्लस आयु वर्ग में गोल्ड निकाला, मछलीशहर के सराययुसुफ निवासी संतोष यादव ने पैंतीस प्लस आयु वर्ग के डिस्कस थ्रो इवेंट में गोल्ड, पोल वाल्ट में सिल्वर मेडल प्राप्त किया, सुजानगंज के बरहता गाँव के कमलेश यादव ने तीस प्लस आयु वर्ग के डिस्कस थ्रो स्पर्धा में गोल्ड तथा जौनपुर की चार गुणे सौ मीटर रिले की टीम अजित यादव, धर्मेश यादव, अलोक यादव और धर्मेन्द्र यादव ने गोल्ड पर कब्ज़ा जमाया ।
पचहत्तर प्लस आयु वर्ग में सराययुसूफ गाँव निवासी हीरालाल ने पांच हजार मीटर वाक्, शॉट पुट और 100 मीटर दौड़ में 3 कांस्य पदक जीते, मछलीशहर के वारी गाँव निवासी शिक्षक सुनील कुमार ने हैमर थ्रो, शॉट पुट और डिस्कस थ्रो में तीन कांस्य पदक का इजाफा किया, बबलू गौतम ने तीस प्लस आयु वर्ग में 110 मीटर हर्डल रेस और दश हजार मीटर दौड़ में कांस्य प्राप्त किया।
बाक्स
गांव की प्रतिभाओं ने लखनऊ में बजाया डंका
जौनपुर। मडियाहूँ के रतनचंद यादव ने 110 मीटर हर्डल में पैंतालीस प्लस आयु वर्ग में सिल्वर मेडल जीता, धर्मेन्द्र यादव ने पैंतीस प्लस आयु वर्ग के हैमर थ्रो स्पर्धा में गोल्ड एवं 100 मीटर में ब्रांज मेडल निकाला, डॉ बांकेलाल प्रजापति ने पचास वर्ष आयु वर्ग के हैमर थ्रो स्पर्धा में कांस्य तथा इसी आयु वर्ग के रिले रेस में सिल्वर मेडल प्राप्त किया । शनि सिंह ने पैंतीस प्लस आयु वर्ग में जेवलिन थ्रो और हाई जम्प में ब्रांज प्राप्त किया।
बाक्स
खूब मिल रही है शाबाशी
जौनपुर। जनपद की इस सफलता पर जौनपुर मास्टर्स एथलेटिक एसोसिएशन के संरक्षक विकेश कुमार उपाध्याय एवं पूर्व हैमर थ्रो राष्ट्रीय चैंपियन प्रमोद तिवारी ने सभी खिलाडियों को शुभकामनाएं प्रेषित किया है, साथ ही इंजीनियर रविन्द्र यादव, शैलेश सिंह यादव, जीतेंद्र कुमार, प्रकाश चन्द्र, राजबहादुर, संतोष कुमार अन्य ने हर्ष व्यक्त किया है |

