Jaunpur news प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने पर जोर , 90 मरीजों को दिया गया पोषाहार
“प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने पर जोर , 90 मरीजों को दिया गया पोषाहार”
ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति के मुख्यालय गौरीशंकर मंदिर सिंगरामऊ के प्रांगण में टीबी मरीजों को संस्था प्रमुख डॉ अंजू सिंह एवं संस्था के सहयोगियों के द्वारा पोषाहार वितरित किया गयाl इस अवसर पर टीबी की विस्तृत जानकारी देते हुए एसटीएस तरुण कुमार ने मरीज को टीबी के लक्षणों को एवं सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं के बारे में विस्तार से बतायाl उपस्थित सभी टीबी मरीजों को टीबी मुक्त भारत ऐप डाउनलोड कराया गयाl टीबी की विस्तृत जानकारी देते हुए सभी इच्छुक को वालंटियर के रूप में भी रजिस्टर्ड किया गयाl कार्यक्रम का संचालन कुमार अनुज सिंह ने किया lइस अवसर पर संस्था की तरफ से लालमणि मिश्रा, तौकीर अहमद, उषा यादव ,किरण यादव, किरण सरोज ,सद्दाम हुसैन ,सूरज गौतम आदि उपस्थित रहे
