Jaunpur news पूर्व विधायक तेज बहादुर सिंह की 13वीं पुण्यतिथि पर 150 छात्र-छात्राओं को वितरित की गई पठन-पाठन सामग्री

IMG-20261031-WA0035
Share

पूर्व विधायक तेज बहादुर सिंह की 13वीं पुण्यतिथि पर 150 छात्र-छात्राओं को वितरित की गई पठन-पाठन सामग्री

जौनपुर। पूर्व विधायक स्वर्गीय तेज बहादुर सिंह की 13वीं पुण्यतिथि पर एसएनबी इंटर कॉलेज, कजगांव में श्रद्धांजलि सभा एवं सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के 150 छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन सामग्री वितरित की गई।
कार्यक्रम का आयोजन स्वर्गीय तेज बहादुर सिंह के पुत्र सुरेंद्र वीर विक्रम बहादुर सिंह ‘बाबा’ के संयोजन में किया गया। इस दौरान उपस्थित अतिथियों ने पूर्व विधायक के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उनके सामाजिक और जनसेवा से जुड़े कार्यों पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में जरूरतमंद बच्चों की सहायता करना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
कार्यक्रम में कांग्रेस नेता विकेश उपाध्याय विक्की, अमित सिंह सुधीर सिंह शिवेंद्र सिंह, विशाल सिंह, हुकुम , शिवेंद्र गौरव, अजय सोनकर गुलाब सिंह नीरज सिंह जोगेंद्र सिंह जगत दादा सुभाष सिंह इकबाल अहमद सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अंत में विद्यालय के प्रबंधक संतोष मिश्र ‘सुग्गू’ ने सभी अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।