Jaunpur news जौनपुर के लाल रोहित उपाध्याय को भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी मे मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
जौनपुर के लाल रोहित उपाध्याय को भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी मे मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच पार्टी ने किया सोशल मीडिया पदाधिकारियों का मनोनयन
जौनपुर
भारतीय जनता पार्टी ने आगामी पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर संगठनात्मक स्तर पर सोशल मीडिया टीम का विस्तार किया है। पार्टी के राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक दीपक महरके की ओर से 29 अक्टूबर 2026 को जारी नियुक्ति सूची में उत्तर प्रदेश के लिए रोहित उपाध्याय सहित सात पदाधिकारियों के नाम शामिल किए गए हैं।
जारी सूची के अनुसार उत्तर प्रदेश में पंकज शुक्ला को प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि रोहित उपाध्याय को सोशल मीडिया टीम में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। उनके साथ हिरेन्द्र कौशिक, मितुल कोठारी, पुनीत अग्रवाल, मनीष पांडेय और कावन मेहता को भी टीम में शामिल किया गया है।
इसके अलावा उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर के लिए भी सोशल मीडिया प्रभारियों एवं सदस्यों की नियुक्तियां की गई हैं। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
भाजपा की इस पहल को आगामी विधानसभा चुनावों से पहले डिजिटल प्रचार-प्रसार, संगठनात्मक समन्वय और सोशल मीडिया पर पार्टी की सक्रियता मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। रोहित उपाध्याय को मिली जिम्मेदारी से पार्टी के सोशल मीडिया अभियान को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।
