Jaunpur news सरदार पटेल के संकल्पों को दोहराने की जरूरत, सीडीओ
इन्द्रजीत सिंह मौर्य की रिपोर्ट
सरदार पटेल के संकल्पों को दोहराने की जरूरत, सीडीओ
राष्ट्रीय एकता दिवस सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती
जौनपुर। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती शनिवार को विकास भवन सभागार में राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम के रूप में विभिन्न आयोजन करके मनाया गया।
उपस्थित अधिकारियों ने विकास भवन परिसर में स्थापित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा एवं क्रांति स्तंभ पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।
समारोह में मौजूद मुख्य विकास अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह के साथ विकास भवन व जिला स्तरीय सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों द्वारा सरदार पटेल के महान व्यक्तित्व, आदर्शों, विचारों एवं राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान पर विस्तृत चर्चा की गई।
साथ ही राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं समर्पण के उनके आदर्शों को आत्मसात करने तथा उनके संकल्पों को दोहराने का आह्वान किया गया।
