Jaunpur news जौनपुर को आत्मनिर्भर बनाने में युवाओं का योगदान अग्रणी , नरेंद्र बहादुर सिंह

IMG-20261031-WA0026
Share

इन्द्रजीत सिंह मौर्य की रिपोर्ट

जौनपुर को आत्मनिर्भर बनाने में युवाओं का योगदान अग्रणी , नरेंद्र बहादुर सिंह

सीडीओ ने विभिन्न विभागों के प्रगति की किया समीक्षा

जौनपुर। विकास भवन सभागार में जनपद स्तरीय ओटीडी सेल की बैठक मुख्य विकास अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित की गई।
बैठक में उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य में जनपद के योगदान को बढ़ाने हेतु कृषि उत्पादन एवं खाद्य प्रसंस्करण, उद्योग, पर्यटन, पशुपालन सहित विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा मुख्य विकास अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि जिले के विकास में युवाओं का विशेष योगदान है । इसके लिए हमें खुले मन से सहयोग करने की जरूरत है।
संबंधित अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्ययोजना तैयार कर योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने, निवेश एवं रोजगार के अवसर बढ़ाने तथा जनपद की आर्थिक गतिविधियों को गति प्रदान करने के निर्देश दिए गए।
साथ ही, विभागीय समन्वय के साथ विकास कार्यों में तेजी लाने एवं निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।