Jaunpur news घर में घुसकर सांड ने किया हमला इलाज के दौरान मौत
घर में घुसकर सांड ने किया हमला इलाज के दौरान मौत
विकास खंड मुंगराबादशाहपुर के कोदहूं गांव में घर में सो रहे रामप्रसाद सरोज पर बीते बीस सितंबर को सांड ने हमला कर दिया। जिसमें रामप्रसाद बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय अस्पताल से रेफर होने के बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि उन्होंने इसकी शिकायत स्थानीय प्रशासन से की लेकिन किसी ने यह मामला गम्भीरता से नहीं लिया।25 सितंबर को इसी गांव में एक और व्यक्ति को मारकर इसी सांड ने घायल कर दिया है जिनका इलाज अभी भी प्रयागराज में चल रहा है। सांड अभी तक इस गांव में कुल सात लोगों पर हमला करके घायल कर चुका है।
आपको बताते चलें कि इस समय छुट्टा आवारा गोवंश मछलीशहर तहसील क्षेत्र में केवल फसल को नुकसान नहीं पहुंचा रहे हैं बल्कि इन्सानों के भी दुश्मन बन गये हैं। मछलीशहर- वाराणसी तथा मछलीशहर-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्गों पर छुट्टा पशुओं के झुंड आपको बैठकर आराम फरमाते दिख जायेंगे। स्थानीय मिडिया में यह मामला बराबर उठता रहा है लेकिन प्रशासन के कानों पर जूं नहीं रेंग रही है।
