Jaunpur news सम्मान समारोह कार्यक्रम से जब साधना श्रीवास्तव अपने पिता जी के साथ भावुकता के साथ घर गईं।

IMG-20261001-WA0017
Share

सम्मान समारोह कार्यक्रम से जब साधना श्रीवास्तव अपने पिता जी के साथ भावुकता के साथ घर गईं।

वाराणसी। सिगरा स्थित सिंचाई कालोनी वरूणापुरम में कार्यालय अधीक्षण अभियंता लिफ्ट सिंचाई मण्डल वाराणसी में सम्मान समारोह एवं विदाई समारोह आयोजित किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लिफ्ट सिंचाई मण्डल वाराणसी में प्रधान सहायक के पद पर कार्यरत साधना श्रीवास्तव विभाग में 23 वर्ष की सेवा देने के पश्चात 60 वर्ष की अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने पर कार्यालय अधीक्षण अभियंता लिफ्ट सिंचाई मण्डल द्वारा उनका सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माल्यार्पण से की गई। इस अवसर पर अजय कुमार सिंह, अधीक्षण अभियंता द्वारा साधना श्रीवास्तव को सम्मानित करते हुए बुके व श्री काशी विश्वनाथ जी का प्रतीक चिह्न दिया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
बताते चले कि वाराणसी निवासी साधना श्रीवास्तव जौनपुर जनपद की मूल निवासी है, जब विभाग में ज्वाइन करने आई थी तो अपने पिता एस0 एन0 श्रीवास्तव के साथ उंगली पकड़ के आई थी, और सेवानिवृत्त के मौके पर भी पिता जी मौजूद रहे और जाते हुए अपने पिता जी की उंगली पकड़ के सम्मानपूर्वक एवं भावुकता के साथ घर वापस गई। इस अवसर पर विनोद कुमार श्रीवास्तव, कनीज फातिमा, संजय पांडेय, जयशंकर सिंह, आरिफ अंसारी, एस0एन0 श्रीवास्तव, जागृति राज श्रीवास्तव, संदीप श्रीवास्तव, प्रगति राज श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, रुचि श्रीवास्तव, विमला देवी, रत्नेश प्रसाद, विनोद कुमार शुक्ल, कुलदीप कुमार मौर्या, धीरज कुमार, निरंजन कुमार, सुनील कुमार, मूसा अंसारी आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन सर्वेश उपाध्याय ने किया।