Jaunpur news भोजपुरी विकास मंच व छठ पूजा समिति द्वारा हुआ छठ महोत्सव का भव्य आयोजन

IMG-20261116-WA0006
Share

भोजपुरी विकास मंच व छठ पूजा समिति द्वारा हुआ छठ महोत्सव का भव्य आयोजन

छठ पूजा में देर रात तक कलाकारों ने गीत प्रस्तुत कर लोगों को किया मंत्रमुग्ध

जौनपुर। भोजपुरी विकास मंच एवं छठ पूजा समिति द्वारा नमामि गंगे (भामा शाह)
गोमती घाट पर आयोजित दो दिवसीय छठ महोत्सव में गायक कलाकारों के छठ गीतों से गोमती घाट गूंज उठा। कार्यक्रम की शुरुआत में उपस्थित अतिथियों और कलाकारों ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ छठ महोत्सव में अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य देने के दौरान रविवार की शाम कलाकारों ने छठ और धार्मिक गीतों, की शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर, विशिष्ट अतिथि समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह, कुलपति प्रो.आर एन त्रिपाठी, भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत प्रजापति, आर्थो सर्जन डॉ.विनोद कनौजिया, समाजसेवी मनोज कुमार अग्रहरी, अनुराग सिंह, विकेश उपाध्याय, विनीत सेठ, सुधांशु सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया । महोत्सव के संयोजक राजकुमार सिंह (पत्रकार) , गौतम गुप्ता, सह संयोजक राहुल सिंह, स्वागताकांक्षी भाजपा नेता इंजी. कृष्ण कुमार जायसवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। देवी गीत गायक अवधेश पाठक, विवेक मिश्रा वरदान ,गुलाब राही, विकास रागी, राहुल पाठक और सविता पाठक, चिंटू सरगम, सविता गुंजन, श्वेता प्रियांशी , श्रेयांस तिवारी, बृजेश दूबे, अभिषेक मयंक,राजेंद्र सिंह राज, कुसुम सोनकर, मितुल माहिया व बिंदु यादव छठ गीतों की शानदार प्रस्तुति से । संगीत घराने से जुड़े सूर्य प्रकाश मिश्र बल्ला गुरु और उनके नन्हें पुत्रों द्वारा तबला वादन ने लोगों की खूब तालियां बटोरी।
सभी कलाकारों को मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर, ज्ञान प्रकाश सिंह , जगद्गुरु श्री रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति प्रो. आर एन त्रिपाठी ने कलाकारों को माल्यार्पण के पश्चात स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
भोजपुरी विकास मंच की ओर से कार्यक्रम के संयोजक राजकुमार सिंह, स्वच्छ गोमती अभियान के अध्यक्ष गौतम गुप्ता, सह संयोजक राहुल सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह, भूपेंद्र सिंह, सुधांशु सिंह,संजय सिंह, वीरेंद्र सिंह, नीलमणि सिंह, अजय सिंह मास्टर, राजकुमार रघुवंशी, आदित्य निकुंभ, आलोक गुप्ता, प्रमोद सिंह, बृजेश मौर्या, डॉ अंजना सिंह, उर्वशी सिंह, बीना सिंह, शशिबाला सिंह आदि ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत और स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस मौके पर विद्या भारती के कंचन सिंह, वरिष्ठ पत्रकार कैलाश सिंह, डॉ राकेश कुमार सिंह, आदि का भी सम्मान किया गया।
महोत्सव का संचालन डॉ हर्षित गुप्ता ने किया।