Jaunpur news कांस्य पदक जीत कर लौटे रोहित यादव हुआ भव्य स्वागत

IMG-20261002-WA0014
Share

कांस्य पदक जीत कर लौटे रोहित यादव हुआ भव्य स्वागत
एशियन गेम्स में जेवलिन थ्रो में कांस्य पदक जीतकर घर वापस लौटे मछलीशहर विकास खंड के डभिया गांव निवासी रोहित यादव का शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने बंधवा बाजार में भव्य स्वागत किया।हाथ में तिरंगा लिये युवाओं का हुजूम भारत माता की जयकारा लगाते हुए आगे चल रहा था।रोहित सड़क किनारे लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार कर रहे थे लोगों ने उन्हें मालाओं से लाद दिया था। बंधवा बाजार में डभिया, अदारी, जगदीशपुर,बामी, भटेवरा,कठार,बरांवा,सेमरहो आदि गांवों के युवा उनकी एक झलक पाने और मोबाइल से फोटो खींचने में व्यस्त थे।इस अवसर पर उनके पिता सभाजीत यादव बेहद खुश थे।लोग रोहित की इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दे रहे थे।