IMG-20261114-WA0098
Share

छठ पूजा पर्व परायण पर जौनपुर में स्थानीय अवकाश घोषित
जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने 16 नवंबर को छठ पूजा पर्व परायण पर स्थानीय अवकाश घोषित कर दिया है।यह अवकाश इस शर्त के साथ घोषित किया है कि अगर 16 नवंबर को शासन स्तर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है तो जनपद स्तर पर घोषित स्थानीय अवकाश स्वयं निष्प्रभावी हो जायेगा। वैसे शिक्षक संगठनों द्वारा 16 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग प्रादेशिक स्तर पर की जा चुकी है।