Jaunpur news स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत हौज इंटर कॉलेज में स्टेट बैंक जफराबाद की शाखा प्रबंधक ने किया वृक्षारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।
स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत हौज इंटर कॉलेज में स्टेट बैंक जफराबाद की शाखा प्रबंधक ने किया वृक्षारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।
जफराबाद।
स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत गुरुवार को जफराबाद क्षेत्र के हौज स्थित संकठा प्रसाद एकेडमी में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, शाखा जफराबाद की शाखा प्रबंधक अनुभूति श्रीवास्तव व उनके स्टाफ द्वारा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने हेतु कॉलेज परिसर में पांच पौधे लगाए गए। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक अनुभूति श्रीवास्तव ने कहा कि स्वच्छता के साथ-साथ पर्यावरण को स्वच्छ और हरा-भरा रखना भी हम सभी की जिम्मेदारी है। पेड़ लगाने से न केवल पर्यावरण शुद्ध होता है बल्कि आने वाली पीढ़ी के लिए स्वच्छ वातावरण भी मिलता है। सभी को अपने जीवन में कम से कम एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए और उसकी देखभाल करनी चाहिए।
विद्यालय के प्रबंधक शिव प्रकाश एवं विद्यालय स्टाफ ने स्टेट बैंक की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से छात्र-छात्राओं में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ती है। इस दौरान स्टेट बैंक जफराबाद के स्टाफ नरेंद्र भारतीय, निखिल प्रताप सिंह, बृजेश यादव, विष्णु मौर्य और विद्यालय के शिक्षक व छात्र-छात्राएं भी मौजूद रहे।
