Jaunpur news मिशन शक्ति फेज-5: महिला थाना प्रभारी ने मुक्तेश्वर इंटर कॉलेज में छात्राओं को किया जागरूक, बताए हेल्पलाइन नंबर।

IMG-20261001-WA0027
Share

मिशन शक्ति फेज-5: महिला थाना प्रभारी ने मुक्तेश्वर इंटर कॉलेज में छात्राओं को किया जागरूक, बताए हेल्पलाइन नंबर।

जौनपुर।

गुरुवार को महिला थाना प्रभारी श्यामा तिवारी व उनकी टीम द्वारा शहर स्थित मुक्तेश्वर इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति फेज-5 के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में महिला कांस्टेबल पम्मी चौरसिया, भानमती चौहान, रुचि वर्मा ने छात्राओं को एकत्रित कर उनकी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया। महिला थाना प्रभारी श्यामा तिवारी ने छात्राओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों व पुलिस आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य सेवा 102 व 108, वूमेन पावर लाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, वीमेन हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 तथा साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 के बारे मे जानकारी दी गई।
महिला थाना प्रभारी श्यामा तिवारी ने छात्राओं से कहा कि यदि कहीं भी कोई व्यक्ति गलत नजरिए से देखे या अश्लील इशारे करे तो बिना डरे तत्काल डायल 112 या नजदीकी थाने की पुलिस को सूचना दें।