Jaunpur news 2 अक्टूबर को जौनपुर में चलेगा विशेष स्वच्छता अभियान

IMG-20260823-WA0019
Share

2 अक्टूबर को जौनपुर में चलेगा विशेष स्वच्छता अभियान

जौनपुर। महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को जौनपुर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के उद्देश्य से विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया जाएगा। यह अभियान 17 सितंबर से प्रारंभ हुए “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है।

अभियान की शुरुआत प्रातः 7:30 बजे गांधी प्रतिमा, खरका तिराहा से होगी। इसके बाद स्वच्छता अभियान खरका तिराहा से जगदीशपुर रेलवे क्रॉसिंग, लोहिया पार्क होते हुए पॉलिटेक्निक चौराहा तक चलाया जाएगा।

आयोजक कृपाशंकर सिंह का कहना है कि आपके सहभागिता से स्वच्छता अभियान का संदेश अधिक व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंचेगा और जनभागीदारी को प्रोत्साहन मिलेगा।अभियान के प्रेरणा स्रोत श्रीसिंह ने शहर में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने और नागरिकों को स्वच्छता के जन-अभियान से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।