IMG-20260925-WA0035
Share

हाईवे किनारे खड़े कंटेनर से टकराया तेज रफ्तार ट्रक, चालक की मौत

सिंगरामऊ के बहरा में देर रात हुआ हादसा, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

जौनपुर। सिंगरामऊ थाना क्षेत्र में लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर शनिवार देर रात हुए सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई। बहरा गांव के पास सड़क किनारे खड़े कंटेनर में पीछे से ट्रक जा भिड़ा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि शनिवार रात करीब 11 बजे एक ट्रक लखनऊ की ओर से वाराणसी की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह बहरा हाईवे के पास पहुंचा, सड़क किनारे खड़े कंटेनर से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

दुर्घटना में ट्रक चालक लव कुश (38) पुत्र छविनाथ, निवासी कोडरा, थाना अमवा, जिला रायबरेली की मौत हो गई। सूचना मिलने पर सिंगरामऊ पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।