Jaunpur news भारी बारिश के चलते कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल आज बंद
जौनपुर में भारी बारिश के चलते कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल आज बंद
भारी बारिश और जलभराव के चलते जौनपुर में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल बंद
जौनपुर। जिले में लगातार हो रही बारिश और कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर 28 सितंबर 2026 को कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में शिक्षण कार्य स्थगित रखने का आदेश जारी किया गया है।
यह आदेश जिले के परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई और उत्तर प्रदेश बोर्ड से संचालित कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों पर लागू रहेगा। आदेश के तहत छात्र-छात्राएं विद्यालय नहीं जाएंगे।
हालांकि विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति बनी रहेगी। शिक्षकों को स्कूल पहुंचकर जन्म प्रमाणपत्र के आधार पर आधार संबंधी कार्य, अपार आईडी, SHVR, यू-डायस समेत अन्य विभागीय कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। बारिश और जलभराव की स्थिति को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है।
