IMG-20260927-WA0030
Share

जिला जौनपुर सराफा एसोसिएशन सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत
​भव्य एवं निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन
​आयोजक: सराफा एसोसिएशन
द्वारा मेदांता हॉस्पिटल, लखनऊ के सहयोग से घनश्याम दास बगीचा, उमर खाँ (उर्दू बाजार) में एक दिवसीय विशाल एवं निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 200 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उचित चिकित्सीय परामर्श दिया गया।
​इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) माननीय श्री गिरीश चन्द्र यादव जी उपस्थित रहे।
​कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा नगर उत्तरी मंडल अध्यक्ष श्रीमती सारिका सचिन सोनी जी तथा चेयरमैन प्रतिनिधि श्री रामसूरत मौर्या जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
​शिविर को सफल बनाने में संस्था के सभी पदाधिकारियों एवं सहयोगियों का सराहनीय योगदान रहा। इस दौरान मुख्य रूप से:
​संयोजक: अमर जौहरी (जिलाध्यक्ष, जिला जौनपुर सराफा एसोसिएशन)
​महामंत्री: अश्वनी बैंकर
​कोषाध्यक्ष: अनिल कुमार वर्मा (औजार वाले)
​उद्योग व्यापार मण्डल नगर अध्यक्ष: राधे रमण जायसवाल जी
​चन्द्र प्रताप सोनी, अजीत सोनी, सचिन कुमार सोनी, महेन्द्र सेठ, अनुराग सोनी, संदीप सेठ, विनोद सोनी सहित सराफा एसोसिएशन के समस्त सम्मानित पदाधिकारी एवं गणमान्य जन उपस्थित रहे।
​स्वास्थ्य शिविर में पधारे सभी अतिथियों, चिकित्सकों की टीम तथा सहयोगियों का हृदय से आभार एवं धन्यवाद! 🙏
​