Jaunpur news देश के लिए प्राण देने वाला शहीद अमर हो जाता है :-डॉ हरेंद्र प्रसाद सिंह
देश के लिए प्राण देने वाला शहीद अमर हो जाता है :-डॉ हरेंद्र प्रसाद सिंह
जफराबाद।देश की रक्षा में अपनों प्राणों को गवाने वाले शहीद राकेश सिंह अमर हो गए।क्योंकि भारत माँ की सेवा व रक्षा करते हुए प्राण न्योच्छावर करने वाला मरता नही है।वह देशवासियों के लिए सदैव अमर रहता है।यह बातें रविवार को क्षेत्र के गोपीपुर गांव में स्थित आचार्य रमाशंकर विद्यालय में शहीद राकेश सिंह के 22 वीं शहादत दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बतौर अतिथि बोलते हुए जफराबाद के पूर्व विधायक डॉ हरेंद्र प्रसाद सिंह ने कही।
उन्होंने कहा कि सैनिकों के चलते ही हमारा अच्छा कल सम्भव है।हमें उनके लिए समय निकाल कर याद जरूर करना चाहिए।कार्यक्रम को बतौर अतिथि सम्बोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता व समाजसेवी ज्ञानप्रकाश सिंह ने कहा कि देश के लिए शहीद होने वाले जांबाज सैनिकों को याद करना उनके बलिदान को कभी नही भूलना चाहिए।देश के लोग सैनिकों के चलते ही चैन की नींद सोते है।देशवासियों के अच्छे के लिए सैनिकों ने अपना सब कुछ न्योछावर करने में तनिक भी हिचक नही दिखाते।कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती आरती अखिलेन्द्र सिंह तथा संचालन एडोकेट जयप्रकाश सिंह कामरेड ने किया।कार्यक्रम को जिला पंचायत अमरेश रतन सिंह रंगीले,संतकुमार चौबे,अजित सिंह,रजनीश चौबे,अखिलेन्द्र सिंह सहित अन्य लोगों ने भी सम्बोधित किया।इसके पूर्व अतिथियों ने शहीद राकेश सिंह के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया।कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने शहीद राकेश सिंह की पत्नी सरोज सिंह को शाल देकर सम्मानित किया।ततपश्चात शहीद राकेश सिंह के पुत्रों सुधीर सिंह व अश्वनी सिंह ने शहीद के नाम पर अभी तक शहीद स्थल नही बनने की पीड़ा को कहा।जिसपर अतिथियों ने उन्हें आश्वासन दिया।हालांकि विधायक रहते समय डॉ हरेंद्र प्रसाद सिंह ने शहीद के नाम का गेट बनवा दिया था।
कार्यक्रम में अवनीश चौबे,मनोज सिंह,रविन्द्र बहादुर सिंह,पीयूष सिंह,मिथिलेश सिंह,शिवशंकर सिंह,कमलेश प्रजापति,रायसाहब गौतम,गोरख प्रजापति,संजू गुप्ता,अजय मिश्र आदि सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।शहीद के पुत्रों सुधीर सिंह व अश्विनी सिंह ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
