Jaunpur news रिटर्न टू प्ले आफ्टर एशियल रिकंस्ट्रक्शन पर निःशुल्क वेबिनार का हुआ आयोजन
रिटर्न टू प्ले आफ्टर एशियल रिकंस्ट्रक्शन पर निःशुल्क वेबिनार का हुआ आयोजन
वेबिनार में चिकित्सकों ने साझा किया चिकित्सकीय अनुभव
चंदवक,जौनपुर। स्थानीय बाजार में स्थित सत्कार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशइंस्टीट्यूशंस सेंटर पर रविवार को ऑल इंडिया अलायड एंड हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में रिटर्न टू प्ले आफ्टर एशियल रिकंस्ट्रक्शन पर निःशुल्क वेबिनार का आयोजन हुआ।वेबिनार में मुख्य वक्ता पूर्व फिजियोथेरेपिस्ट
ऑल इण्डिया फुटबॉल फेडरेशन
रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की डॉ॰ मयूरी सक्सेना रही।उन्होंने एसोसिएशन के द्वारा किए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि एसोसिएशन निःशुल्क वेबिनार के माध्यम से भारतवर्ष के लगभग दो सौ चिकित्सकों व आमजनमानस को एक साथ जोड़कर डेली रूटीन में आने वाली समस्याओं से कैसे बचाया जा सके साथ ही उसमें भौतिक चिकित्सा का क्या लाभ है जानकारी साझा की गई।वही एसोसिएशन के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ॰ नीरज यादव ने युवाओं को स्पोर्ट्स के दौरान होने वाली इंजरी से अवगत कराया।साथ ही 4 अक्टूबर को कंधे से जुड़ी समस्याओं पर आधारित वेबिनार के बारे में अवगत कराते हुए आम जनमानस से ज्यादा से ज्यादा जुड़ने का आह्वान किया।
एसोसिएशन के राष्ट्रीय संयोजक डॉ अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि दूरदराज में स्पोर्ट्स से जुड़े बच्चे खेल के दौरान होने वाली चोट से कन्फ्यूज हो जाते हैं और जानकारी के अभाव में गलत इलाज करा के लंबे समय तक परेशान रहते हैं ऐसे लोगों के लिए भी वेबिनार वारदात साबित होंगी।उन्होंने कहा कि एसोसिएशन भौतिक चिकित्सकों के साथ मिलकर आम जनमानस को जागरूक करता रहेगा।साथ यह भी स्पष्ट किया कि एसोसिएशन निरंतर स्किल के प्रोग्राम चलाता रहेगा और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को एसोसिएशन से जुड़े चिकित्सकों के इलाज में भी छूट की व्यवस्था दिलवाने में साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को अलायड एंड हेल्थकेयर में आने वाले विषयों में पढ़ाई के लिए भी प्रोत्साहित करता रहेगा।कार्यक्रम में भाग लेने वाले चिकित्सकों का डॉ पीयूष श्रीवास्तव ने धन्यवाद ज्ञापित किया।इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट कन्विनर डॉ सीमा पांडेय,डॉ मनीष सिंह,डॉ.विशाल,डॉ रामप्रवेश,डॉ सुप्रिया,डॉ. तारक,डॉ श्रीयांस,डॉ तनुश्री, डॉ॰ सतीश,डॉ आशीष ,डॉ॰ रितेश ,डॉ प्रीति शर्मा के साथ एडमिन सत्कार इंस्टीट्यूट के कृष्णमोहन की भूमिका मुख्य रही।कार्यक्रम का संचालन टीम के अध्यक्ष डॉ अमरेश मोहन पाठक ने किया।
